पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Four Organizers Will Remove Ger Hind Guard Organization Will Not Be Included Administration Said Refuse To Come To The Victims Of Cough And Cold

चार आयोजक निकालेंगे गेर, हिंद रक्षक संगठन नहीं होगा शामिल; प्रशासन ने कहा- खांसी और सर्दी के पीड़ितों को आने से करें मना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर शहर में निकलने वाली एेतिहासिक गेर पर भी कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है। प्रशासन ने गुरुवार को आयोजक समितियों के साथ कलेक्टोरेट में बैठक की। इसमें प्रशासन ने आयोजकोंे से कहा है कि वह अपील करें कि जिन्हें भी सर्दी, खांसी, बुखार आदि हो वह गेर में नहीं आए, जिससे अन्य कोई भी बीमारी से संक्रमित नहीं हो। वहीं हिंद रक्षक संगठन के आयोजकों ने कहा कि कोरोना के कारण वह इस बार फाग यात्रा नहीं निकालेंगे, केवल आरती करने के लिए जमा होंगे। वहीं अन्य समितियों ने गेर निकालने की सहमति दी। उधर, पश्चिम एसपी महेशचंद्र जैन और उनकी टीम ने गेर मार्ग का दौरा किया। पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव ने सभी आयोजकों से कहा कि वे जगह-जगह कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता के लिए पोस्टर लगाएं, लोगों को जागरूक करें और गेर को पूरी परंपरा और शालीनता से निकालें। इस यात्रा की वीडियोग्राफी भी होगी और इसे यूनेस्को को भेजा जाएगा। आयोजक कमलेश खंडेलवाल ने कहा कि निगम करीब 50 लोगों का दल पॉलीथीन लेकर खड़ा करें, जिससे कोई भी जूता-चप्पल फेंके तो वह इसे जमा कर लें। आयोजकों ने पानी की व्यवस्था करने, कुछ जगह पर हुड़दंग होने पर सख्ती से रोकने की बात भी रखी।

सबसे पहले टोरी कॉर्नर की गेर निकलेगी

बैठक में बताया गया कि सबसे पहले टोरी कॉर्नर की गेर रहेगी। उसके बाद मॉरल क्लब फिर रसिया कॉर्नर की गेर प्रारंभ होगी। ये
तीनों गेर सुबह 10 से साढ़े 10 बजेे के
बीच शुरू होंगी। सुबह 11 बजे तीनों
गेर गोराकुंड चौराहे को क्रॉस करेंगी। संगम कॉर्नर की गेर दोपहर साढ़े 12 बजे गोराकुंड पहुंचेगी। गेर के पूर्व के जो परंपरागत मार्ग हैं, उसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।

वॉलेंटियर संभालेंगे व्यवस्था

व्यवस्था बनाए रखने के लिए गेर आयोजक अपने वॉलेंटियर लगाएंगे। इनके नाम और मोबाइल नंबरों के सूची आयोजक संबंधित
थाने को उपलब्ध कराएंगे। गेर में अश्लीलता न हो इसका आयोजक विशेष ध्यान रखें। बैठक
में डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र, नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह, एसपी महेशचंद्र जैन, एडीएम बीबीएस तोमर व अधिकारी और समितियों के पदाधिकारी मौजूद थे।

{टोरी कॉर्नर रंग पंचमी महोत्सव समिति के आयोजक शेखर गिरी ने कहा कि मप्र में कोरोना का असर नहीं है। प्रशासन ने जो एतियात बरतने के निर्देश दिए उसका ध्यान रखेंगे।

{संगम कॉर्नर चल समारोह समिति के आयोजक कमलेश खंडेलवाल ने कहा कि गेर पर प्रशासन की सहमति है। कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे और परंपरा को जिंदा रखेंगे। हालांकि प्रदेश में कोरोना से अभी कोई खतरा नहीं है।

{मॉरल क्लब गेर के आयोजक अभिमन्यु मिश्रा का कहना है कि फिलहाल मप्र में कोरोना वायरस का असर नहीं है। गेर में रंगों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इसमें सिर्फ दो टैंकर पानी (बिना रंग) का इस्तेमाल करेंगे।

{रसिया कॉर्नर के राजपाल जोशी ने बताया मां अहिल्या और भगवान कृष्ण पर पूरा भरोसा है। इंदौर में कोरोना को कोई खतरा नहीं, इसलिए हम गेर निकाल रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 1000 मास्क गेर में शिरकत करने वालों को देंगे।

{ हिंद रक्षक संगठन के संयोजक एकलव्य सिह गौड़ ने बताया कि सिर्फ नृसिंह बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर में पूजन करेंगे। रथ को रणजीत हनुमान मंदिर में रखकर फाग के गीत के साथ रंगपंचमी मनाएंगे।

टेसू को फूलों से तैयार किया जा रहा है प्राकृतिक रंग, इसे ही उड़ाएंगे गेर में

हम परंपरा को जिंदा रखेंगे

संस्था सृजन द्वारा गेर में उड़ाने के लिए प्राकृतिक तरीके से रंग तैयार किया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...