पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Four Year Closed Tap Water Schemes Are Still Running In Phe Records

चार साल बंद नल-जल योजनाएं पीएचई के रिकॉर्ड में अभी चालू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल| जिले की जनपद फंदा और बैरसिया में नल-जल योजनाएं 4 साल से बंद हैं, जबकि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के रिकॉर्ड में सभी नल-जल योजनाएं चालू होना बताया जा रहा है। जनपद पंचायत फंदा अध्यक्ष आरती यादव और जिला पंचायत सदस्य बैरसिया ने अपने क्षेत्र की 11 नल-जल योजनाएं विगत चार वर्षों से बंद होना बताया। उन्होंने कलेक्टर को लिखे आवेदन में बताया कि जिला पंचायत और जनपद पंचायत की बैठकों में कई बार पीएचई विभाग को इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पीएचई विभाग की उदासीनता के चलते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। अध्यक्ष यादव ने बताया कि ग्रामीण दो से तीन किमी दूर से किसानों के खेत के नलकूप से पानी ला रहे हैं। प्रभारी पीएचई स्वदेश मालवीय ने बताया कि इस मामले में हमारे रिकॉर्ड में योजना चालू है। यदि कहीं गड़बड़ी है तो इसकी जांच करवाई जाएगी।

इन गांवों में नहीं हो रहा पानी सप्लाई

बालमपुर, आमोनी, सूखी सेवनियां, बरखेड़ी अब्दुल्ला, परवलिया सड़क, पुराना कलांखेड़ी निपानिया जाट, सपोहा, जिकरियाखुर्द, धमर्रा, भैंसोदा, रोड़िया, बर्रीबगराज, कलाखेड़ी और दामखेड़ा। यहां की 60 हजार से ज्यादा आबादी पानी के लिए परेशान है।

खबरें और भी हैं...