पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Fraud From The Elderly In The Name Of Treating Pain Another Arrested

दर्द का इलाज करने के नाम पर बुजुर्गों से ठगी; एक और गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पैरों की सूजन, घुटने और कमर दर्द का इलाज करने के नाम पर बुजुर्गों से ठगी करने वाले गिरोह का चौथा आरोपी भी गिरफ्तार हो गया है। यह गैंग बैंक के एक रिटायर अफसर को ठगने के बाद चर्चा में आई थी। इसने तिलक नगर, कालानी नगर, तिलक पथ, चंदन नगर व पलासिया में भी कुछ बुजुर्गों के साथ धोखाधड़ी की। तिलक नगर थाने के एसआई गुलाब सिंह रावत के अनुसार पकड़े गए सभी आरोपी निरक्षर हैं। ये पंद्रह दिन से शहर में थे। अभी एक आरोपी फरार है। एसआई ने बताया कि गैंग का सरगना हमीद अंसारी है, जिसका असली नाम मो. रिजवान है। वह मालिश करता है। उसने ही यह गिरोह बनाया। एक आरोपी जो खुद को दीपक शर्मा बता रहा था उसका असली नाम मो. अली है। वह हमीद अंसारी का ही बेटा है।

बुजुर्ग को बताया पिता बहुत पहुंचे हुए डॉक्टर हैं

बदमाश अली ने एक बुजुर्ग के सूजे पैर देखकर उन्हें इलाज कराने के लिए कहा। बुजुर्ग ने ऐसे चलते फिरते लोगों से इलाज कराने से मना किया तो अली ने पिता (डॉक्टर) की तारीफ की और कहा कि वे बहुत पहुंचे हुए डॉक्टर हैं। शाम को मुंबई जाने वाले हैं। उसके बाद जून तक अपॉइंटमेंट नहीं है। बुजुर्ग ने बाद में आने की बात कही। दो दिन बाद फिर वह बदमाश बुजुर्ग को तिलक पथ क्षेत्र में मिला और पैर में सूजन का शर्तिया इलाज करने की बात कही, लेकिन बुजुर्ग ने उसे टाल दिया।

खबरें और भी हैं...