- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Fraud Of 56 Lakhs From Female Doctor Lured In Profits In Stock Nothing Found
महिला डॉक्टर से 56 लाख की धोखाधड़ी, शेयर में मुनाफे का लालच दिया, मिला कुछ नहीं
भास्कर संवाददाता | इंदौर. एडवाइजरी कंपनी की आड़ में लोगों से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। इस कंपनी ने नासिक की महिला डॉक्टर और केरल के अस्पताल में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ भी लाखों की धोखाधड़ी की। क्राइम ब्रांच के एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि नासिक के मारोठ हॉस्पिटल की सीनियर डॉक्टर सुवर्णा तांबड़े की शिकायत पर जांच शुरू की है। सुवर्णा से सितंबर 2019 में मिड कैप गेन डॉट इन एडवाइजरी कंपनी के 6-7 लोगों ने अलग-अलग नंबरों से बात कर उन्हें शेयर कारोबार में निवेश करने और भारी मुनाफा कमाने का झांसा दिया। उन्होंने 56 लाख रुपए जमा कर दिए, इसके बदले में कोई रिटर्न नहीं मिला। शेष|पेज 7 पर