पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Fraud Of Crores Of People In The Name Of Velvet Pencil Arrested

वेलवेट पेंसिल के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी की, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | वेलवेट पेंसिल के नाम पर लोगों से करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने रविवार रात को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ के लिए 12 मार्च तक का रिमांड मिला है।

तुकोगंज टीआई निर्मल श्रीवास के अनुसार पकड़ाए आरोपी का नाम रवदीप सिंह निवासी अहमदाबाद है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अहमदाबाद से जमानत करवाने के लिए इंदौर आया है, तभी उसे पकडड़ लिया। उसके खिलाफ शंकर बाग छावनी निवासी ऋषभ सिलावट व अन्य लोगों ने धोखाधड़ी की थी। लोगों का आरोप है कि रवदीप ने पिछले तीन माह में कई लोगों को रोजगार देने के नाम पर ठगी की। उसने वेलवेट कोटिंग पेंसिल बनाने के नाम पर लोगों को व्यापार देने के नाम पर मोटी रकम ली। शुरुआत में उन्हें कंपनी ने वेलवेट कोटिंग की मशीन बेची और स्टैम्प पर एग्रीमेंट कर सपने दिखाए। फिर एक दो महीने तक कच्चा माल देकर पेंसिल खरीदी। इसके एवज में लोगों को अच्छा मुनाफा भी दिया। बाद में संचालक ने हाथ खींच लिए। उन्हें कच्चा माल बेचा और फिर तीन महीने तक रुपया ही नहीं दिया। जब लोग कंपनी में पहुंचे तो संचालक नहीं था।
खबरें और भी हैं...