नेत्र शिविर में 321 लोगों की नि:शुल्क जांच
इंदौर| हिना कॉलोनी खजराना में रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर सोसायटी द्वारा नि:शुल्क नेत्र शिविर लगाया गया। इसमें 321 से अधिक लोगों की जांच कर दवाइयां दी गईं। नेत्र रोगियों की समस्या का समाधान भी किया गया। शिविर में संस्था अध्यक्ष जावेद खान, असलम भाई, सलीम पठान, अब्दुल हफीज, अब्दुल कादर, शाहिद भाई आदि मौजूद थे।