पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News French Totka If You Lose Something You Get It By Hanging The Scissors Behind The Door

फ्रेंच टोटका: चीज खो जाए, दरवाजे के पीछे कैंची टांगने से मिल जाती है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

art attack

ऐसे तैयार होता है पोर्ट्रेट

{एनोरा ने एक महीने भोपाल में रहकर 5 पोर्ट्रेट तैयार किए हैं। इसके लिए वह पहले स्केच तैयार करती हैं। फिर लोकल मार्केट में फूल-फल, सब्जी, खाने के आइटम्स को तलाशती हैं, जिन्हें हेड गियर या मास्क के साथ पिन्स से अरेंज करती हैं। मॉडल की बॉडी पेंट करती हैं और फिन इस पूरे अरेंजमेंट के साथ फोटोशूट होता है। इस एग्जीबिशन के लिए फोटोशूट वरुण नामदेव ने किया है।

पोर्ट्रेट में मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी... सोते हुए

इसमें एनोरा ने मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी को सोते हुए दिखाया है। अलक्ष्मी यानी गरीबी से बचने के लिए लोग नींबू-मिर्च का टोटका करते हैं, ताकि वह सोती ही रहे। बतौर मॉडल निफ्ट की स्टूडेंट मिमांसा झा नजर आ रही हैं।

‘मैंने बचपन में कई टोटके देखे हैं, जैसे जब मेरी मां की कोई बहुत पसंदीदा चीज खो जाती थी, वो दरवाजे के पीछे एक कैंची लटका देती थीं।’ यह कहना है फ्रेंच आर्टिस्ट एनोरा लालेट का, जिनकी एग्जीबिशन ‘टोटका’ शनिवार से आलियांस फ्रांसिस में शुरू हुई।

इस एग्जीबिशन में इंडियन कल्चर में छिपे टोटकाें की कहानी नजर आती है। क्या सचमुच टोटके काम करते हैं, इस सवाल पर एनोरा कहती हैं- मुझे लगता है हां, जब आप पूरे विश्वास से किसी काम में पूरी एनर्जी लगा देते हैं, तो अमूमन यह काम हो ही जाते हैं। हालांकि, मैं फ्रेंच हिप्पी परिवार से हूं, जो रिलीजन में ज्यादा विश्वास नहीं करते, लेकिन फ्रीडम में यकीन है।

वह कहती हैं- खाने की चीजों से होने वाले टोटके मुझे बहुत पसंद हैं, जिन्हें लोग ब्लाइंडली फॉलो करते हैं, लेकिन कभी सवाल नहीं करते। जैसे, 7 मिर्चियों के साथ नींबू क्यों या गोंड कलाओं में दो की जगह कई आंखें क्यों? इनमें से कुछ के जवाब मुझे मिले, कुछ के नहीं। मैं विमन एनर्जी पर काम करने का मन बनाकर इंडिया आई थी, लेकिन यहां के रिचुअल्स को स्टडी किया, तो तय किया टोटकों पर काम करूंगी।
खबरें और भी हैं...