- Hindi News
- National
- Mhow News Mp News From Pithampur He Was Racking Up On His Bike Robbed In A Deserted Place
पीथमपुर से ही दाे बाइक से रैकी कर रहे थे, सुनसान जगह पर लूट काे दिया अंजाम
बड़गाेंदा पुलिस ने सात दिन पूर्व कियाेस्क बैंकिंग का काम करने वाले माे. मुश्ताक के साथ लूट करने वाले दाे अाराेपियाें काे पकड़ा है। इन्हाेंने नांदेड़ की भी एक लूट कबूली है। वहीं पुलिस ने इनके पास से 4 लाख 35 हजार रु. व दाे बाइक भी बरामद की है। इसके अलावा दाे अन्य साथी अभी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।
एएसपी अमित ताेलानी व एसडीअाेपी विनाेद शर्मा ने बताया कि सात दिन पूर्व पीथमपुर में कियाेस्क बैंकिंग का काम कर घर लाैट रहे माे. मुश्ताक के साथ बाइक सवार चार बदमाशाें ने साढ़े छह लाख रु. की लूट की वारदात काे अंजाम दिया था। इस मामले में बड़गाेंदा थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक ललित सिंह सिकरवार के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच शुरू की। टीम काे शुुरुअात से ही पूरी घटना में रैकी का अंदेशा लगा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के अासपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें पुलिस ने संदेही के रूप में परमानंद पिता हिंदूसिंह परमार (26) निवासी खंडवा सागाैर व जितेंद्र पिता संताेष चाैधरी (30) निवासी खंडवा सागाैर से पूछताछ की। पूछताछ में चाैधरी ने बताया कि हम चार लाेगाें ने रैकी कर वारदात काे अंजाम दिया। इसमें मैं बाइक से अागे-अागे चल रहा था। उसके बाद पीछे दूसरी बाइक पर परमानंद, मनीष व देवकरण थे।गांगल्याखेड़ी के समीप सुनसान क्षेत्र देख लूट की वारदात काे अंजाम दिया। इसके बाद हम चाराें अाईटीअाई काॅलेज खंडवा सागाैर पहुंचे। यहां पर हमने अपने-अपने हिस्से लिए व वारदात के समय शामिल माेबाइल की सिम काे ताेड़कर फेंक दिया।
पुलिस ने परमानंद व जितेंद्र काे गिरफ्तार किया। वहीं दाे अन्य साथी की तलाश में छापे मारे लेकिन वह फरार है। इस पूरी कार्रवाई में उनि. कुंवरसिंह बामनिया, उनि. प्रवीण नागर, राकेश गाेडाले, गाेपाल राजावत सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाै माह पहले नांदेड़ में हुई 20 हजार रु की लूट कबूली
बदमाशाें ने पूछताछ में 9 माह पूर्व नांदेड़ में मनाेज ठाकुर के साथ 20 हजार रु. की लूट करने की वारदात भी कबूली है। पुलिस ने इनके पास से 15 हजार रु. भी जब्त किए है। वहीं यह पूर्व में ही सागाैर थानाक्षेत्र में लूट के मामले में पकड़ाए गए हैं।