श्रीमद् भागवत कथा 16 से
इंदौर| श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 16 मार्च से रेडिसन होटल के पास दिव्य शक्तिपीठ मंदिर के मैदान पर किया जाएगा। इसमें संत गोपाल चैतन्य बापू कथा सुनाएंगे। अखिल भारतीय चैतन्य साधक परिवार के संभागीय अध्यक्ष नेमीचंद नायक ने बताया कथा 16 से 22 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक होगी। कथा की शुरुआत में आयोजन स्थल से कलश यात्रा निकाली जाएगी।