पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Gang Is Taking Loan In A Fake Way By Stealing Aadhaar And Pan Card Data

आधार व पैन कार्ड का डेटा चुराकर फर्जी ढंग से लोन ले रहा है गिरोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शिकायतें मिली हैं, जांच करवा रहे हैं : डीआईजी


लोन के लिए आवेदन किया तो पता चला डिफाल्टर हैं

बृजेश ने बताया उसे इस फर्जीवाड़े की जानकारी तब लगी, जब उन्होंने आईआईएफएल बैंक में लोन के लिए आवेदन किया तो वहां के मैनेजर ने उसे बताया कि उसके नाम पर इंडिया बुल्स कंपनी में 25 हजार का लोन स्वीकृत है और उसकी एक भी किस्त नहीं चुकाई है। मैंने इनकार किया तो उन्होंने मुझे मेरा क्रेडिट स्कोर दिखा दिया, जिसमें मुझे डिफाल्टर बता दिया गया। आरोपियों ने मेरे नाम पर फर्जी लोन लेकर किस्त नहीं भरी।

भास्कर ने किया था खुलासा, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

23अगस्त को भास्कर ने इस बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए खबर प्रकाशित की थी, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने इस सक्रिय गैंग पर न तो कोई एक्शन लिया, ना ही गंभीर पड़ताल की।

इंदौर | शहर में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो आधार और पैन कार्ड का डेटा चोरी कर आपके नाम पर निजी बैंकों से फर्जी तरीके से लोन ले रहा है। हर सप्ताह एक-दो पीड़ित रोज थाने और डीआईजी ऑफिस पहुंच रहे हैं।

शुक्रवार को भी ऐसे ही एक पीड़ित बृजेश वाघमारे क्राइम ब्रांच पहुंचे। उन्होंने शिकायत की कि वह एक कैब कंपनी में ड्राइवर हैं। किसी ने उनके आधार व पैन कार्ड का गलत ढंग से इस्तेमाल कर इंडिया बुल्स फाइनेंस कंपनी से 25 हजार रुपए का लोन लिया है। फर्जीवाड़ा करने वालों ने लोन लेने के बाद मेरे आईडी के दस्तावेजों में हेरफेर कर कोटक महिंद्रा बैंक में मेरे ही नाम से ऑनलाइन अकाउंट खोलकर उसमें लोन राशि ट्रांसफर करवा ली और रुपए निकाल लिए। धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के कारण मेरा क्रेडिट स्कोर बिगड़ गया है। अब मुझे कोई भी बैंक लोन नहीं दे रहा।
खबरें और भी हैं...