- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Gangarade Society Children Blew Colors Women Put Gulal
गंगराड़े समाज... बच्चों ने उड़ाए रंग, महिलाओं ने लगाया गुलाल
बोरगांव बुजुर्ग | गांव में रंग पंचमी का पर्व उल्लास से मनाया गया। बच्चों व युवाओं ने एक-दूसरे पर रंग उड़ाकर मस्ती की गई। हालांकि पक्के रंगों का उपयोग नहीं किया गया। इधर गांधी चौक स्थित गंगराड़े धर्मशाला में समाज की महिलाओं ने होली मिलन व रंच पंचमी मनाई। एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना दी। बुजुर्ग महिलाओं का आशीर्वाद लिया। समाज की किरण गंगराड़े, लता गंगराड़े, मंजू गंगराड़े, सावित्री गंगराड़े उपस्थित थीं।