- Hindi News
- National
- Sendhwa News Mp News Ganj Who Was Brought From Odisha Thrice Used To Sell In Khargone District
तीन बार ओडिशा से ला चुके गांजा, खरगोन जिले में बेचते थे आरोपी
{मिनीट्रक में 7 क्विंटल गांजे का अवैध परिवहन करते आरोपियों ने बताया
{चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं 3 आरोपी
ओडिशा से मिनीट्रक में अवैध रूप से 700 किलो गांजा लाते समय गिरफ्तार 3 आरोपी 4 दिन की रिमांड पर हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो झोनल यूनिट इंदौर की टीम को प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया वे दो-तीन बार गांजा मध्य प्रदेश ला चुके हैं। आरोपी खरगोन जिले में गांजा बेचते हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने आरोपी चालक साहेब स्वाइन निवासी ओडिशा, परवेज पिता नन्हे खान और फरीद पिता जब्बार खान निवासी बालसमुद जिला खरगोन को रविवार को बड़वानी स्थित विशेष न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों की 4 दिन की रिमांड मंजूर कर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अफसरों को सौंपा। तीनों आरोपियों को इंदौर ले जाया गया। उधर, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है, कि वे पहले भी इस तरह से गांजा तस्करी कर चुके हैं। खरगोन जिले में बेचने की बात सामने आई है। हालांकि आरोपी गांजा किससे खरीदकार लाए थे और मध्य प्रदेश में कहां-कहां बेचते थे। गांजा की तस्करी और बिक्री में और कितने लोग शामिल हैं उनका पता लगाया जाएगा। अफसरों ने बताया आरोपी चालक ओडिशा का होने से पूछताछ में भाषाई दिक्कत आ रही है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो व सेंधवा ग्रामीण थाना पुलिस ने शनिवार सुबह एबी रोड स्थित जामली के पास मिनीट्रक क्रमांक ओडी-एडी को रोककर जांच की थी। इसमें 700 किलो गांजा जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। गांजा तस्करी कर ओड़ीशा से लाया जा रहा था। आरोपियों ने मिनीट्रक में पीछे खाली कैरेट जमाए थे। इनके पीछे पार्टिशन में रखे थैलों में गांजा रखा था।
ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में होती है नशे की खेती
प्राप्त जानकारी के अनुसार ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गांजे की अवैध खेती की जाती है। वहां से सड़क व रेल के माध्यम से महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदश में सप्लाई होती है। तस्कर करीब 5 हजार रुपए में गांजा लेकर आते हैं। अपने प्रदेश में 10 से 15 हजार रुपए प्रति किलो दाम पर बेचते हैं।