- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Garments Shop Fire Police Rescues 4 People Trapped On First Floor
गारमेंट्स दुकान में आग, पहली मंजिल पर फंसे 4 लोगों को पुलिस ने बचाया
नगीन नगर स्थित मेन रोड की दुकान में सोमवार देर रात आग लग गई। इससे ग्राउंड फ्लोर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरों में धुआं भर गया। घबराहट होने से रहवासियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिसकर्मियों ने सभी को बाहर निकाला।
एरोड्रम पुलिस के अनुसार आग पुलिया के पास राहुल सोलंकी के साईं गारमेंट्स में लगी थी। आग फैलती देख लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड कर्मियों सूचना दी। दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और 1 घंटे में आग पर काबू पाकर आसपास की दुकानों को चपेट में आने से बचा लिया। इधर, एरोड्रम थाने के आरक्षक विपिनसिंह राठौर, धनीराम सैनी और रामकुमार भी पड़ोसियों की छत से पहली मंजिल पर पहुंचे और आग-धुएं में फंसे 4 लोगों को बचाया। आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
नगीन नगर मेन रोड की दुकान में सोमवार रात आग लग गई।