- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Gate 5th Rank Of Bilal Of Bhopal And 8th Of Abhishek
गेट: भोपाल के बिलाल की 5वीं रैंक और अभिषेक की 8वीं
अभिषेक कामथ
78/100
मेटलर्जी: AIR 8
पेरेंट्स: गिरीश कामथ प्रो.मैनिट, डॉ. राजश्री कामथ
मो. बिलाल खान 89.42/100
सिविल: AIR 5
पेरेंट्स: डॉ. एमएस खान सर्जन जेपी हॉस्पिटल, शहनाज खान होममेकर
आईआईटी इंदौर में फाइनल ईयर का स्टूडेंट हूं। गेट में अपीयर होने की कोई खास प्लानिंग नहीं थी, मगर पेरेंट्स ने सुझाया कि इंजीनियरिंग से जुड़ा एग्जाम देकर देखा जा सकता है। मेटलर्जी का ऐसी ब्रांच है, जिसमें ज्यादा कॉम्पीटिशन अभी गेट में नहीं है, ऐसे में सिर्फ तीन सालों के क्लासरूम लेक्चर्स को दोहराया, यू-ट्यूब चैनल्स से वीडियो लेक्चर्स सुने और पिछले 20 सालों के पेपर्स सॉल्व किए। पहले ही अटेम्प्ट में ऑल इंडिया रैंक 8वीं आ गई, अब कोई पीएसयू ज्वाइन करूंगा, ताकि पब्लिक को सीधे सर्व कर पाऊं।
पिछले अटेम्प्ट में गेट में मेरी 200वीं रैंक थी, लेकिन इस बार 5वीं है। पिछले साल जब गेट दिया, तो मैं इस परीक्षा को लेकर गंभीर नहीं था, क्योंकि मुख्य लक्ष्य इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज को बनाया था। फिर, गेट को भी सीरियस होकर देना चाहिए। मैंने अच्छा स्टडी मैटेरियल लिया, किताबें खरीदीं और थ्योरी पढ़ने के साथ टेस्ट सीरीज देखकर खुद को एनालाइज किया। बार-बार खुद की गलतियों से सीखने की कोशिश की। मैं कहां गलत हो रहा हूं, इसको हर बार किताब में हाईलाइट कर लेता था, ताकि रिवीजन के वक्त जहां डाउट है, उसे खासतौर पर दोहरा सकूं। मुख्य लक्ष्य तो अभी भी सर्विसेज में जाना ही है, लेकिन अब गेट स्कोर के जरिये पीएसयू के लिए मन बना सकता हूं।