- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Gaurav Barde Is The First Glass Harpist Of The City Composed The Tunes Of Songs Filmed On 11 Bollywood Actors And Made A Video
गौरव बारदे शहर के पहलेे ग्लास हार्पिस्ट हैं, 11 बाॅलीवुड एक्टर्स पर फिल्माए गीतों की धुनें तैयार कर वीडियो बनाया
सिटी रिपोर्टर . इंदौर
क्या होता है ग्लास हार्प
ग्लास हार्प असल में सीक्वेंस ऑफ ग्लासेस है। इन ग्लासेस को कतार में रखा जाता है। अलग-अलग मात्रा में लिक्विड ग्लास में भरे जाते हैं। फिर इन्हें अंगुलियों से नाज़ुक ढंग से बजाया जाता है। अलग अलग मात्रा में भरे गए लिक्विड के कारण इन ग्लासेस से अलग अलग टोन में साउंड निकलते हैं। कल्पनाशील ढंग से इन पर मनपसंद धुनें बजाई जा सकती हैं।
शहर के प्रतिभाशाली युवा अलग-अलग कला क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं। इन प्रतिभाशाली युवाअों में एक नया नाम जुड़ गया है गौरव बारदे का। लेकिन उन्होेंने अपनी प्रतिभा को एक बिलकुल नए और अनूठे क्षेत्र में साबित करने की कोशिश की है। वे शहर के पहले कलाकार हैं जो ग्लास हार्प बजाते हैं। पिछली 26 जनवरी को उन्होंने ग्लास हार्प पर राष्ट्रगान बजाया था और इसका वीडियो उन्होंने लाॅन्च किया था। लोगों ने इसे बहुत सराहा था। इसी से उत्साहित होकर उन्होंने अपना नया वीडियो बनाया है। वे होली पर ंमंगलवार को इसे लाॅन्च करेंगे।
सिटी भास्कर से बातचीत में उन्होंने बताया कि देश के पहले ग्लास हार्पिस्ट गौरव कोटियान हैं। उसके बाद मैंने ग्लास हार्प बजाना सीखा। मैंने इस पर फिल्मी गानों की कुछ धुनें और राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके बाद मैंने एक विशिष्ट वीडियो तैयार किया है जिसे होली पर जारी करूंगा। इसमें मैंने बाॅलीवुड के 11 एक्टर्स पर फिल्माए गीतों की धुनें बजाई हैं। ये सभी गीत हिट हुए हैं। इसमें कुछ काॅमेडी, कुछ रोमांस और इमोशंस होंगे। इसे होली पर लाॅन्च कर रहा हूं इसलिए मैंने इन ग्लासेस में अलग अलग रंगों के लिक्विड भरे हैं जिससे होली का फील आए। इस वीडियो में जिन एक्टर्स पर फिल्माए गए गीतों की धुनें हैं उनमें धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त, रितिक रोशन, अजय देवगन, शाहरुख खान, अमरीश पुरी, नाना पाटेकर, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल शामिल हैं। इनके गीतों को मधुरता से ग्लास हार्प पर बजाया। इस वीडियो में मिमिक्री आर्टिस्ट विजय परिहार, अक्षय त्रिवेदी, मोहित नागर और मनीष मंडवल का सहयोग है। वीडियो शूट शुभम शर्मा ने किया है।