- Hindi News
- National
- Rau News Mp News Gehlet Himself Reached The Airport To Receive The Legislators
विधायकों को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट पहुंचे गहलाेत
ग्राउंड रिपोर्ट-3
राजमाता हमारे बीच हाेतीं ताे गर्व करतीं
आज यदि राजमाता साहब हमारे बीच होतीं तो इस निर्णय पर जरूर गर्व करतीं। ज्योतिरादित्य ने राजमाता द्वारा विरासत में मिले उच्च आदर्शों का अनुसरण करते हुए देशहित में यह फैसला लिया है। मैं व्यक्तिगत और राजनीतिक दोनों तौर पर स्वागत करती हूं। - वसुंधरा राजे
एेसे अवसरवादी पहले ही चले जाते ताे ठीक होता
मंंगलवार दोपहर सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि भाजपा जब देश की अर्थव्यवस्था, लोकतांत्रिक संस्थाओं व सामाजिक ताने-बाने के साथ ही न्यायपालिका को बर्बाद कर रही है। राष्ट्रीय संकट के समय कुछ नेता खुद की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए भाजपा से हाथ मिला रहे हैं। सिंधिया ने लोगों के साथ ही विचारधारा से विश्वासघात किया है। जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।
सि**
यासी उठापटक के बीच मध्यप्रदेश से कांग्रेस विधायकों को बुधवार दाेपहर तीन बजे भोपाल से जयपुर लाया गया। तीन विधायक देर रात तक जयपुर पहुंचे। कुल विधायक यहां है। कांग्रेस ने भरोसेमंद 14 विधायकों को भोपाल में ही रोका है। जयपुर के ट्री हाउस रिसोर्ट अाैर ब्यूना विस्टा रिसोर्ट में विधायकाें काे ठहराया गया। दाेनाें के अासपास पुलिस के कड़े इंतजाम हैं। कांग्रेस अालाकमान ने इस बाड़े-बंदी की कमान सीएम अशाेक गहलोत काे दी है। गहलाेत खुद इन विधायकों को रिसीव करने जयपुर एयरपाेर्ट पर पहुंचे। सीएम गहलोत ने कहा कि कैसे लोकतंत्र की हत्या हो रही है। हर कोई देख सकता है कि मध्यप्रदेश में किस तरह से विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा का ऐसा नंगा नाच कभी नहीं देखा गया है।
जयपुर से हर्ष खटाना