रंग पंचमी पर पहली बार निकलेगी गेर
पुनासा | ब्लाक मुख्यालय पर पहली बार भाजपा ने रंगपंचमी पर इंदौर की तर्ज पर गेर निकालने का निर्णय लिया है। गेर शनिवार को डेम चौराहे से शुरू होकर कालसन माता चौराहे तक निकलेगी। 5 किमी के इस गेर मार्ग में पुनासा, ओंकारेश्वर, बीड़, मूंदी सहित पूरे मांधाता क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुष कार्यकर्ता शामिल होंगे। भाजपा नेता नरेंद्रसिंह तोमर ने बताया गेर में फव्वारे से रंग उड़ाया जाएगा। होली के दिन गमगीन परिवारों में गुलाल डालने की परंपरा है इसलिए रंग पंचमी पर होली खेली जाती है। इस कार्यक्रम के जरिए लोगों का एक-दूसरे मिलना भी होता है।