पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर में नहीं निकाली गेर, सूखी होली खेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगपंचमी पर्व शनिवार को मनाया गया। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए सावधानी बरतते हुए शहर में सामाजिक समरसता गेर नहीं निकाली गई। हालांकि लोगों ने जमकर होली खेली। एक-दूसरे को हर्बल रंग व गुलाल लगाकर पानी बचाया।

शहर में रंगपंचमी पर सामाजिक समरसता गेर निरस्त कर दी गई थी। इसके बावजूद लोगों में उत्साह था। सुबह करीब 11 बजे से होली खेलने की शुरुआत हुई। गलियों व कॉलोनियों में महिलाएं और बच्चे एक-दूसरे काे रंगते नजर आए। युवाओं की टोली वाहनों से शहर के मुख्य मार्गों पर घूमती रही। साउंड सिस्टम लगाकर होली के गीतों पर नृत्य भी किया गया। कई लोग दोस्तों व परिवार के साथ पार्टी मनाने भी गए। महावीर कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में कॉलोनी की महिलाओं ने होली खेली। पालीवाल समाज जिन परिवारों में पिछले एक वर्ष में गमी हुई थी समाजजन उनके घरों में गए और रंग लगाया। इस तरह अन्य समाज के लोग भी गमी वाले परिवारों में रंग लगाने गए।

पालीवाल समाज ने सूखे रंग लगाकर होली मनाई।

गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद शहर में पेयजल की खपत बढ़ी है। नपा ने रंग पंचमी पर शहर में एक साथ सभी वार्डों में दोपहर 3 बजे जल सप्लाय किया। 1 घंटे की जगह 45 मिनट पानी सप्लाय किया गया। 15 मिनट कम पानी दिया गया। क्योंकि बनिहार डेम में पानी 7 फीट से अधिक खाली हो चूका है। दो या तीन दिन बाद रलावती बांध से पानी छुड़वाया जाएगा।

नपा में पूरे शहर में एक साथ 45 मिनट पानी सप्लाय किया

देवझिरी कॉलोनी में युवतियों ने होली खेलकर सेल्फी ली।

सदस्यों ने एक-दूसरे को लगाया गुलाल

लायंस क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान क्लब अध्यक्ष गोपाल तायल, सचिव श्याम तायल, निलेश जैन, संजय सिंव्हल, सुनील छाबड़ा, अशोक तायल, विजय मालवीय, भाईलाल पटेल, कमल तायल, स्वपनिल सोनी, अंबालाल शाह, महेंद्र जैन, सुखलाल परमार, कैलाश अग्रवाल, सुभाष गर्ग, सौरभ तायल, श्यामसुंदर तायल उपस्थित थे।

धनोरा/चाचरिया | रंगपंचमी पर सूखे रंग गुलाल से होली खेल एक दूसरे को बधाई देकर होली का पर्व धूमधाम से मनाया होली को लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला युवाओं की टोलिया रंग गुलाल से सराबोर नजर आई। चाचरिया में पानी के महत्व को समझते हुए सूखी होली खेलने का निर्णय लिया। रंगपंचमी पर हर्बल रंग व गुलाल से होली खेली गई।

सूखे रंग व गुलाल से खेली होली, बच्चों में दिखा उत्साह

और इधर, रंगपंचमी की धूम

महावीर कॉलोनी में महिलाओं ने हर्बल गुलाल से होली खेली। दूसरे चित्र में शहर में छोटी बालिकाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी मनाई।
खबरें और भी हैं...