- Hindi News
- National
- Moondi News Mp News Girl Dies In Snake Bite And Young Man Dies In Accident
सर्प दंश से बालिका व दुर्घटना में युवक की मौत
मूंदी | थाना क्षेत्र के ग्राम शिवरिया राम मंदिर के पास शनिवार शाम 6 बजे पेड़ के नीचे खेल रही 6 साल की नेहा पिता गोपाल को सांप ने डस लिया। पैर से खून निकलने व बालिका के बेहोश होने पर परिजन घबराकर उसे मूंदी अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविवार सुबह पीएम के बाद 11 बजे गांव में अंतिम संस्कार किया गया। दूसरी घटना पुनासा बायपास मार्ग पर शनिवार शाम 7 बजे हुई। दौलतपुरा निवासी सोहन पिता अनोखीलाल (36) बाइक से पुनासा से घर लौट रहा था। इसी दौरान एक अन्य बाइक से टकरा गया। सिर के बल गिरने से गंभीर चोट लगी। अस्पताल ले जाने पर डॉ. गगन दिलावरे ने मृत घोषित कर दिया।