- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Give Children Good Values For Respect For Women Provide Opportunities To Advance In The Field Of Interest Ti Dawar
महिलाओं के प्रति सम्मान के लिए बच्चों को अच्छे संस्कार दें, रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें- टीआई डावर
जावर | किसी भी क्षेत्र में खुद को कम न समझें। महिलाओं के प्रति सम्मान का नजरिया स्थापित करने के लिए अपने बच्चों में अच्छे संस्कार दें और उन्हें रुचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें। महिला दिवस पर रविवार को ग्राम पंचायत परिसर में गायत्री महिला मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जावर थाना टीआई हिना डावर ने यह बात कही। वरिष्ठ सदस्य विमला सोहनी, अरुणा सोहनी सहित अन्य महिलाओं ने भी संबोधित किया। सदस्यों ने टीआई डावर, राष्ट्रीय अपराध की जोनल डायरेक्टर अर्चना जोशी, सरपंच लीला बाई माणिक, विमला सोहनी, जीवनलता यादव को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रेणुका गुप्ता, अरुणा सोहनी, प्रेमलता गुप्ता, सीमा सोहनी, साधना जायसवाल, अनामिका गुप्ता, सरिता जायसवाल, निधि गुप्ता, निधि चौरे, निशा यादव, डॉली जांगडे, वंदना लाड़, आरती सोनी, अनिता राठौर, इंदिरा मालवीय, जानकी कैथवास, कमला जगधन्ने, संतोष यादव सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं। संचालन सत्येंद्र सोहनी ने किया। आभार संतोष जांगड़े ने माना।