बच्चों को पौष्टिक व्यंजन दें, तीन बार दंे भोजन
पोषण पखवाड़े के तहत महिलाओं को दी जानकारी
आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत वार्ड क्रमांक 6 की आंगनवाड़ी में गुरुवार को आयोजन हुआ। अांगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को पोषण आहार की जानकारी दी बालिका अन्वी प्रजापति का अन्न प्राशन कराया गया।
महिलाओं को पौष्टिक व्यंजन तैयार कर बच्चों को दिन में 3 बार भोजन करवाने की समझाइश दी। जिससे उनके पोषण स्तर में वृद्धि होगी। इस अवसर पर कार्यकर्ता पूजा शर्मा, संगीता पटवा, सहायिका व महिलाएं मौजूद रही।
नगर में पोषण जागरूकता रैली निकाली
महिला एवं बाल विकास विभाग के बालसमुद सेक्टर में गुरुवार को पोषण जागरूकता रैली व समुदाय बैठक आयोजित की गई। इसमें सामाजिक संस्था के संतोष सावनेर ने कहा पोषण पखवाड़े का उद्देश्य 6 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं व माताओं के पोषण स्तर मे सुधार लाना है। महिलाओं, बच्चों व किशोरी बालिकाओं में एनीमिया के स्तर में कमी लाना है। पर्यवेक्षक गायत्री वाघे ने किशोरी शिक्षा व पोषण शिक्षा का अधिकार, सही उम्र में विवाह की समझाइश दी।
महिलाओं को पौष्टिक वयंजन की जानकारी देती कार्यकर्ता पूजा शर्मा।