मुंबई के लिए गो-एयरवेज की फ्लाइट 29 मार्च से शुरू
शेड्यूल : इंदौर से सुबह 11.50 बजे जाएगी
इंदौर | इंदौर-मुंबई के बीच गो-एयरवेज एयरलाइंस 29 मार्च से फ्लाइट शुरू करेगी। इस रूट पर एयरलाइंस की यह पहली फ्लाइट है। अभी अलग-अलग एयर लाइंस की इंदौर-मुंबई के बीच सात फ्लाइट हैं। नई फ्लाइट के कारण यात्रियों को अौर बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
{मुंबई से सुबह 9.55 बजे रवाना होगी। इंदौर आएगी 11.20 बजे। { इंदौर से सुबह 11.50 बजे जाएगी। मुंबई पहुंचेगी 1.25 बजे। किराया : 2200 रुपए