- Hindi News
- National
- Indore News Mp News God Also Puts His Own Reputation At Stake To Protect The Devotees Paranjpe
भक्तों की रक्षा के लिए खुद की प्रतिष्ठा भी दांव पर लगा देते हैं भगवान : परांजपे
ईश्वर सिर्फ भक्तों के भाव देखते हैं। हम यदि भक्तिभाव के साथ उनका स्मरण मात्र कर लें तो हमारे सभी शुभ संकल्प अवश्य पूरे होते हैं। भगवान अपने भक्तों का रक्षण करने के लिए खुद की प्रतिष्ठा को भी दांव पर लगा देते हैं। भक्त में ही वह ताकत है, जो भगवान को अपने पास बुला सकता है।
यह बात रोहिणी परांजपे ने साउथ तुकोगंज स्थित नाथ मंदिर में माधवनाथ महाराज के 84वें पुण्यतिथि महोत्सव में कही। उन्होंने पार्थ सारथी श्रीकृष्ण की कथा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान हर स्थिति में अपने भक्तों का रक्षण करते हैं। इसके पूर्व सुबह के सत्र मंे विभिन्न शहरों से आए माधवनाथ महाराज के अनुयायियों व भक्तों
ने ग्रंथ वाचन किया। राहता से
आए वेदमूर्ति अनंत शास्त्री
लावर ने महारुद्राभिषेक का महत्व बताया। दोपहर के सत्र में सुरभि भजन मंडल व रात्रि में नाना महाराज भजनी मंडली ने भजनों की प्रस्तुति दी। संस्थान के न्यासी प्रभाकर आपटे ने कीर्तनकार का स्वागत किया।
गुरुवार सुबह छह बजे कांकड़ा आरती, आठ बजे लघु रुद्राभिषेक, दोपहर तीन बजे भजनों की प्रस्तुति व शाम छह बजे कीर्तन होंगे। 14 मार्च को रात 9 बजे पूर्णाहुति के साथ महोत्सव का समापन होगा।