- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Godna Art And Stories Of Gond Tribe Engraved In Pictures
चित्रों में उकेर रहे गोदना कला और गोंड जनजाति की कथाएं
आर्ट कैंप
रवींद्र भवन संस्कृति संचालनालय की अाेर से रवींद्र भवन परिसर में कला शिविर का आयोजन किया गया है। गाेंड कला वर्ष के तहत अायाेजित इस 10 दिवसीय कला शिविर का उद्घाटन वरिष्ठ चित्रकार प्रो. लक्ष्मीनारायण भावसार ने किया। यहां उन्होंने कहा कि कलाकार चाहे शहरी हों या ग्रामीण, आधुनिक हों या आंचलिक... सबकी अभिव्यक्ति में जो दृष्टि और संवेदना काम करती है उसका बड़ा महत्व है। इन्हीं गुणों के कारण कलाकार अपने क्षेत्र से लेकर देश और दुनिया में जाने जाते हैं। रवींद्र भवन के सहायक संचालक एचआर अहिरवार ने कहा कि शिविर में जो भी कलाकार चित्रांकन कार्य के लिए शामिल हुए हैं, उनकी कलाकृतियां भवन की दीर्घाओं में प्रदर्शित की जाएंगी।
इस चित्रकला शिविर में भीली चित्रकार भूरी बाई और लाडो बाई भी आईं हैं। वहीं अलीराजपुर के भील चित्रकार थावर सिंह के साथ अन्य गोंड कलाकार भी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें सरगुजा के शिवशंकर, पाटनगढ़ के सहदेव पुशाम, डिंडोरी से मंगला मरावी, भोपाल से मनोज तेकाम, अग्रेश केरकेट्टा, जम्बू सिंगाड़, कला बाई श्याम अादि शामिल हैं। शिविर प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अायाेजित किया जाएगा। शिविर में डिंडोरी की मंगला मरावी गोदना कला पर आधारित चित्र तैयार कर रही हैं। वहीं भीली चित्रकार भूरी बाई गढ़े बाबा का चित्र बना रही हैं।