गवर्नमेंट स्कूल को डोनेट किया फर्नीचर
आईपीएस एकेडमी के आईसीएसआर डिपार्टमेंट ने डोनेट किए फर्नीचर।
सिटी रिपोर्टर | सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को यदि निजी स्कूलों के स्टूडेंट्स को दी जाने वाली सुविधाएं मिलने लगें तो वे बेहतर पढ़ाई कर सकते हैं। इस दिशा में आईपीएस एकेडमी आईसीएसआर डिपार्टमेंट ने एक पहल की है। एकेडमी ने पास ही सरकारी स्कूल में फर्नीचर दान किए गए। डिपार्टमेंट हेड नेहा शर्मा का कहना है हम सरकारी स्कूलों के स्टूडेंट्स के लिए सुविधाएं दे रहे हैं ताकि वे बेहतर ढंग से शिक्षा हासिल कर सकें। हर निजी संस्थाओं को ये कदम उठाना चाहिए और ज़रूरतमंद स्कूलों का सहयोग करना चाहिए। हमारे छोटे-छोटे प्रयासों से इन स्टूडेंट्स का जीवन बदल सकता है। सरकारी स्कूल में पढ़ रहे स्टूडेंट्स ने क्लास में जब दान किए गए फर्नीचर देखे तो उनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी। हमारे समाज को इसी तरह से मदद करने वाले संस्थाओं की ज़रूरत है।