- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Government Should Report In Case Of Unnatural Deaths Of Prisoners
बंदियों की अप्राकृतिक मौतों के मामले में रिपोर्ट दे सरकार
घर लौट रही महिला से रास्ता रोककर छेड़छाड़
भोपाल| जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में महिला का पीछाकर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय महिला निजी काम करती है। आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाला बड़ा सलीम कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। आते-जाते आरोपी उसका पीछा करता है और कमेंट भी करता है। रविवार दोपहर महिला काम कर घर लौट रही थी। तभी आरोपी ने महिला का दोबारा रास्ता रोक लिया और हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी धमकाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मुरैना में नकल का चलन सबसे ज्यादा 59 केस दर्ज
भोपाल| चंबल इलाके के मुरैना में स्कूल की बाेर्ड कक्षाअाें की परीक्षाअाें में नकल करने का चलन अभी भी सबसे ज्यादा है। मुरैना में 80 केंद्राें पर अब तक 10वीं-12वीं की परीक्षा में नकल के 59 प्रकरण बन चुके हैं। इनमें से 10वीं की परीक्षा में 29 अाैर 12वीं की परीक्षा में 30 नकल प्रकरण शामिल हैं। ग्वालियर संभाग में 10वीं में सबसे ज्यादा 45 मामले नकल करने के दर्ज किए गए हैं। सागर संभाग में सबसे कम 3, रीवा संभाग में 5, उज्जैन संभाग में 11, इंदाैर संभाग में 5, भाेपाल संभाग में 17 अाैर जबलपुर संभाग में 18 प्रकरण नकल के बनाए गए हैं। भाेपाल संभाग में सबसे ज्यादा 6 मामले नकल के बने हैं। बैतूल में 5, हाेशंगाबाद अाैर हरदा में 2-2 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं।
डोंडी पिटवाकर किसानों से अपील- नरवाई नहीं जलाएं
भोपाल| मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भोपाल सतीश एस. कुमार ने जिले के किसानों को फसल कटाई के बाद नरवाई न जलाने का कहा है। एसडीएम बैरसिया आशीष सांगवान द्वारा क्षेत्र के पटवारियों को उनके हल्के के ग्रामों में डोंडी पिटवाकर किसानों को सूचित करने के लिए निर्देशित किया। नरवाई जलाने के संबंध में किसान गुनगा के प्रभुलाल साहू और निपानिया जाट के गजराज सिंह जाट का कहना है कि संसाधन की कमी के चलते किसानों नरवाई जलानी पड़ती है। यदि शासन उनको उचित कीमत पर रोटर वेटर उपलब्ध कराए तो नरवाई नहीं जलानी पड़ेगी। उन्होंने शासन से रोटर वेटर के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर एसडीएम बैरसिया सांगवान ने थाना प्रभारी नजीराबाद के इश्तगासा पर लाखन सिंह पिता रामप्रसाद मीणा निवासी ग्राम सूरजपुरा तहसील बैरसिया के विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण दायर किया। लाखन पर लड़ाई-झगड़ा करने के संबंध में यह कार्रवाई की गई है। उससे 50 हजार शासन के पक्ष में जमा कराए गए हैं।
मप्र हाईकोर्ट के निर्देश
जहांगीराबाद का मामला
बोर्ड परीक्षाओं में नकलची
50% सब्सिडी दे सरकार
भोपाल| मप्र हाईकोर्ट ने प्रदेश की जेलों में निरुद्ध बंदियों की अप्राकृतिक तरीके से हुई मौतों के मामले में सरकार को रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। चीफ जस्टिस एके मित्तल एवं जस्टिस विजय शुक्ला की खंडपीठ ने इसके लिए सरकार को 8 अप्रैल तक की मोहलत दी है। पिछली सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में रिपोर्ट पेश कर बताया कि 2012 से 2017 के बीच प्रदेश की जेलों में कुल 50 कैदियों की अप्राकृतिक मौत हुई हैं। इनमें से 2 कैदियों की मौत की जांच अभी लंबित है।