- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Government To Decide On Bjp39s Rajya Sabha Candidate39s Resignation Hearing Again On 16
भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी के इस्तीफे पर निर्णय ले सरकार, 16 को फिर सुनवाई
राज्यसभा के लिए भाजपा के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी डाॅ. सुमेरसिंह सोलंकी ने अपना इस्तीफा शासन द्वारा मंजूर नहीं किए जाने पर शुक्रवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर की। हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करतेे हुए सरकार को निर्देश दिए कि शुक्रवार को ही सरकार उनके इस्तीफे पर निर्णय ले। हाई कोर्ट ने 16 मार्च अगली सुनवाई के लिए निर्धारित भी कर दी है।
बड़वानी के शासकीय भीमा नायक महाविद्यालय में इतिहास के प्रोफेसर डाॅ. सोलंकी ने प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही इस्तीफा उच्च शिक्षा विभाग को भेज दिया था, लेकिन उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया। एेसी स्थिति में उनके राज्यसभा प्रत्याशी बनने में परेशानी आ सकती है। उनका नामांकन भी प्रभावित हो सकता है। उनकी तरफ से अधिवक्ता मनोज द्विवेदी ने पैरवी करते हुए इस्तीफे को तत्काल मंजूर किए जाने की मांग हाई कोर्ट से की थी। हाई कोर्ट ने अंतरिम आदेश पास कर 16 को फिर सुनवाई करना तय किया है।