पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Great Response From Customers To Shri Shivam39s Seven Rounds Program

श्री शिवम के सात फेरे कार्यक्रम को ग्राहकों से शानदार रिस्पांस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राधारमण समूह ने जीता आइकनऑफ भोपाल अवार्ड

भोपाल| राधारमण समूह को प्रतिष्ठित आइकंस ऑफ भोपाल इन एजूकेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। माय एफएम और वीआईटी द्वारा आरंभ किया गया यह अवार्ड समूह को बेस्ट एजूकेशन व प्लेसमेंट के लिए दिया गया। होटल नूर उस सबह होटल में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अवार्ड प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी और मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के सचिव पी नरहरि ने समूह के चेयरमैन आरआर सक्सेना को प्रदान किया। इस अवसर पर श्री पटवारी ने समूह द्वारा छात्रों को बेहतर शिक्षा व रोजगार के अवसर प्रदान करने की दिशा में समूह द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। वहीं समूह के चेयरमैन आरआर सक्सेना ने कहा कि उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, स्किल डेवलमेंट और उच्च पैकेज पर देश विदेश की कंपनियों में लगातार मिल रही नियुक्तियों के चलते छात्रों के अभिभावकों का भरोसा उनके समूह के कॉलेजों में बढ़ रहा है। यह सब मैनिट जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से निकले उच्च शिक्षित और अनुभवी फैकल्टी मेंबर्स तथा संस्थान में मौजूद शिक्षण-प्रशिक्षण की अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं के चलते हो रहा है।

एनआरआई स्कूल में कोरोना वायरस जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

भोपाल|एनआरआई ग्लोबल डिस्कवरी स्कूल में कोरोना वायरस जागरुकता कार्यक्रम का लगातार आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बच्चों को क्लासेस के बीच में नियमित अतंराल में हाथ धोना आवश्यक किया गया है, जिसके अंतर्गत शिक्षक नियमित अतंराल से बच्चों को अच्छे तरीके से हाथ धुलवा रहे है। शिक्षक बच्चों को हाथ धोने के सही तरीके का समझा रहे हैं और हाथ धोककर ही आंख, नाक व मुंह टच करने की सलाह दे रहे हैं। अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि नियमित समय से बच्चों को हाथ धुलवाएं। ऐसे बच्चे जिन्हें कफ कोल्ड और फ्लु के लक्षण दिखाई दे उन्हें तुरंत डॅाक्टर को दिखाने व उन्हें घर में रहने कि सलाह दी गई है।

भोपाल|शहर का प्रतिष्ठित फैशन शोरूम श्री शिवम हमेशा ही अपने ख़ास ऑफर्स और क्वालिटी के लिए जाना जाता है। इस बार चर्चा का विषय है श्री शिवम पर 17 फरवरी से चल रहा वेडिंग इवेंट ‘7 फेरे’। इस इवेंट को ग्राहकों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है। इस दौरान कई ग्राहकों ने इवेंट में अपनी वेडिंग डेट को रजिस्टर किया है। सात फेरे यह एक ऐसा इवेंट है, जो कि सिर्फ वेडिंग कस्टमर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है। साथ ही इसमें स्टोर में आए विवाह बंधन में बंधने वाली नई जोड़ियों को 7 अाकर्षक फायदे व दिए जाएंगे। इतना ही नहीं स्टोर में आने वाले ग्राहकों को विशेष अनुभव कराने के लिए स्टोर को ख़ास तरह से सजाया गया है। इसमें आने वाले समय में जिन जोड़ियों का विवाह होने वाला है, उन्हें इस इवेंट में फ्री रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वे 7 फेरे के 7 आकर्षक फायदों का लाभ उठा सकते हैं।




City Plus
खबरें और भी हैं...