दुर्गा मंदिर में एकत्रित होकर लगाया गुलाल
पुनासा | ब्लाक मुख्यालय पर होली उत्सव सामूहिक रूप से मनाने की परंपरा है। इसी अनुसार सभी लोग हनुमान मंदिर में एकत्रित हुए। यहां से नगर के उन लोगों को गुलाल लगाने पहुंचे जिनके यहां गमी के बाद पहली होली थी। यह परंपरा निभाने के बाद सभी पुन: मंदिर पहुंचे और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना दी। नगर के वरिष्ठ भारतसिंह पटेल ने बताया यह परंपरा कई साल से चल रही है जो भाईचारे को प्रदर्शित करती है। युवाओं से भी इसे आगे बढ़ाने की आशा है।