पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandwa News Mp News Gulal Was Not Put On Holi To Protect From 39corona39

‘कोरोना’ से बचाव के लिए होली पर नहीं लगाया गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री पूज्य सिंधी पंचायत ने सिंधी कॉलोनी में सामूहिक होली उत्सव मनाया। इस साल कोरोना वायरस को लेकर एहतियात तौर पर समाजजनों ने गुलाल के बजाय हाथ जोड़कर पर्व की शुभकामनाएं दी। श्री पूज्य सिंधी पंचायत के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया सिंधी समाज का सामूहिक होली मिलन समारोह सिंधी सेवा मंडली के सामने बगीचा ग्राउंड में संपन्न हुआ। परंपरा अनुसार गमगीन परिवारों के यहां हाथ जोड़कर अपनी संवेदनाएं और सहानुभूति व्यक्त की। इसके बाद समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य लोग तीरथ धाम मंदिर पहुंचे। यहां परम पूज्य महंत बाबा स्वरूपदास का आशीर्वाद प्राप्त किया। बालक धाम पहुंचकर परम पूज्य बाबा माधवदास उदासी से आशीर्वाद लिया। वहीं सच्चिदानंद दरबार और पंडित श्याम शर्मा के पास भी पहुंच कर संत महात्माओं से आशीर्वाद लिया। धार्मिक भजन प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु जमकर थिरके। अध्यक्ष गेहीराम सीतलानी ने उपस्थित जनसमुदाय को होली की शुभकामनाएं दी।

पदमनगर में भी सामूहिक होली कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह 9 बजे से 9.30 बजे तक आयोजन जारी रहा। इस अवसर पर श्री पूज्य सिंधी पंचायत पदम नगर के अध्यक्ष शंकरलाल तीर्थानी के नेतृत्व में पंचायत के साथ साथ श्री झूलेलाल मंडल और पदम नगर सोसायटी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े गणमान्य शामिल हुए और सहजानुभति व्यक्त की।

सामूहिक होली मिलन समारोह में सिंधी समाजजन।
खबरें और भी हैं...