पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Gulal39s Darling Stormy Showers On The Hurriars Women39s Team In Saffron Dress

गुलाल का गुबार, हुरियारों पर सतरंगी बौछार... केसरिया परिधान में निकली महिलाओं की टोली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंगपंचमी के चल समारोह में फाग गीतों पर थिरकते हुरियारे...

रंगपंचमी पर शनिवार को शहर उल्लास के रंग से सराबोर रहा। नए व पुराने शहर में निकले चल समारोह में हुरियारों की मस्ती, भागदौड़ करते बच्चों का धमाल, उन पर हो रही सद्भाव की सतरंगी बौछार और अबीर-गुलाल के उठते गुबार से नजारा इंद्रधनुषी दिखाई दिया। सुभाष चौक से निकले चल समारोह में राधा-कृष्ण की होली प्रसंग पर अाधारित झांकी अाकर्षण का केंद्र थी। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और बधाई दी। भानपुर से छोला तक महिलाओं की टोली गुलाल उड़ाते निकली। सभी केसरिया परिधान धारण किए थीं। उन्होंने छोला मैदान पर फागोत्सव भी मनाया।

हुरियारों के चल समारोह सुभाष चौक, शैतान सिंह मार्केट शाहपुरा, कोलार, बैरागढ़ व भेल के विभिन्न क्षेत्रों से निकलें। पुराना शहर में हिंदू उत्सव समिति के तत्वावधान में सुभाष चौक से सुबह 11 बजे रंगपंचमी चल समारोह शुरू हुआ। कोरोना का इतना असर दिखाई दिया कि ज्यादातर लोग हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे थे।

चल समारोह में लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए हाथ जोड़कर किया नमस्ते
खबरें और भी हैं...