- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Gyanodaya Tirtha Legislations Begin Establishment Of Mars Kalash
ज्ञानोदय तीर्थ...विधान शुरू, मंगल कलश की स्थापना
अाध्यात्मिक शिक्षण शिविर में विद्वानों ने बताए जैन दर्शन के सिद्धांत
भोपाल| ज्ञानोदय तीर्थ में शनिवार को दो दिवसीय स्थापना दिवस व ज्ञानोदय दिगंबर जैन सिद्धांत महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। अाध्यात्मिक शिक्षण शिविर को जैन दर्शन के विद्वानों ने संबोधित किया। समारोह में ध्वजारोहण सुनील जैन व उनके परिजनों ने किया। भगवान जिनेंद्र की पूजा-अर्चना की गई। प्रणव चौधरी, अविरल शास्त्री, अरविन्द व अजय सोगानी व उनके परिजन पुण्याजर्को में शामिल रहे। मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना हुई। कार्यक्रम संयोजक अरुण वर्धमान ने बताया पं. जतीश चन्द्र शास्त्री के निर्देशन में अनुष्ठान प्रारंभ हुअा। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक कर शांतिधारा किया। विद्वानों ने गोष्ठी के दौरान क्रमबद्ध पर्याय एवं अनुशीलन विषय पर विचार व्यक्त किए। रविवार को भी विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होंगे।