- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Habibganj Railway Station Also Providing Security Messages In Coach Display System
हबीबगंज रेलवे स्टेशन : कोच डिस्प्ले सिस्टम में दे रहे सुरक्षा के संदेश भी
भोपाल | रेल यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा कैसे करें। यात्रियों को सुरक्षा के लिए क्या-क्या उपाय करना चाहिए। इस तरह के संदेश अब हबीबगंज स्टेशन पर शुरू किए गए कोच डिस्प्ले सिस्टम पर नजर आने लगे हैं। ट्रेन के कोच कहां लगे हुए हैं, यह जानकारी भी डिस्प्ले हो रही है। बंसल-हबीबगंज पाथ-वे प्राइवेट लिमिटेड के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर अबू आसिफ का कहना है कि पहले के मुकाबले अब लगाए गए डिस्प्ले सिस्टम हर तरह से अपडेेटेड हैं।