पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Haj Pilgrims Will Have To Pay 15 Thousand To Stay In Medina

मदीना में रुकने के लिए हज यात्रियों को देने होंगे ~15 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ऐसा पहली बार होगा कि भोपाल समेत सीहोर और रायसेन के हज यात्रियों को मदीना में रुकने के लिए जेब ढीली करनी पड़ेगी। यानी हरेक हज यात्री को सामान्य धर्मशाला में ठहरने के लिए करीब 15 हजार रुपए देना पड़ेंगे। यह नौबत भी तब आई जबकि भोपाल रुबात के नाम पर मदीना में पांच बड़ी बिल्डिंग है। इनमें हज यात्रियों के ठहरने के लिए शुक्रवार को कुर्रा (लाटरी) नहीं निकाला गया, लेकिन मक्का के लिए निकाले गए कुर्रा में 933 में से 200 हज यात्रियों का चयन किया गया। मदीना की रुबात के प्रबंधन और संचालन का मामला सऊदी अरब की कोर्ट में चले जाने के कारण ये स्थिति बनी है।

मदीना में रुबात नहीं मिलने से हज यात्रा पर जाने वाले लोग गुस्से में है। उन्हें मलाल है कि रुबात का संचालन करने वाली संस्था औकाफे शाही ने अब तक कोई ठोस इंतजाम नहीं किया है। नतीजे में उन्हें अन्य विकल्प देखना पड़ेंगे। ऐसे में उन पर वित्तीय बोझ पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...