पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sant Hirdaram Nagar News Mp News Halalpur Trash Being Thrown In The Big Pond

हलालपुर : बड़े तालाब में फेंका जा रहा कचरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बड़े तालाब को गंदगी से बचाने के तमाम दावे संत हिरदाराम नगर जोन में झूठे साबित हो रहे हैं। यहां हलालपुर रोड स्थित तालाब किनारे पर सड़क के दोनों ओर कचरा डाला जाता है। यहां तालाब के पानी में कचरी के अतिरिक्त कई तरह की पूजन सामग्री भी डाली जाती है, जिससे तालाब का किनारा भी सूखता जा रहा है। ये सब नगर निगम के स्वास्थ्य अमले की अनदेखी का ही नतीजा है। वहीं निगम के अफसर भी इस ओर ध्यान नहीं देते। जिसके चलते गंदगी की समस्या यहां लगातार बढ़ती जा रही है। नागरिकों की माने तो निगम का अमला यहां सफाई तक नहीं कराता।

बेहटा गांव में भी किनारे पर फैला रहता है कचरा

बड़े तालाब में गंदगी की समस्या बेहटा गांव स्थित किनारे पर भी हमेशा बनी रहती है। यहां तो मलबा-मिट्‌टी सीधे तालाब में पहुंचती है, जिसे रोका नहीं जाता।

सीहोर नाके पर भी देखे जा सकते हैं ऐसे ही हालात

तालाब में कचरा-कूढ़े का नजारा सीहोर नाके पर भी देखा जा सकता है। यहां विसर्जनघाट की ओर तो तालाब में काफी मात्रा में पूजन सामग्री भी पड़ी रहती है।

अफसरों की अनदेखी से बढ़ रही है गंदगी

-पुरुषोत्तम लालवानी, बेहटा रोड

संबंधित अफसरों को अवगत कराएंगे

-मोहन जाट, जेडओ

निगम के स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से लगातार दूषित हो रहा बड़ी झील का पानी

हलालपुर रोड

वार्ड-06
खबरें और भी हैं...