180 स्थानाें पर आज हाेलिका दहन, कल उड़ेगा रंग-गुलाल
घंटाघर स्थित दुकान से पिचकारी खरीदते बच्चे।
खंडवा | शहर के तीन थाना क्षेत्राें के 180 स्थानाें पर हाेलिका दहन हाेगा। सुबह से शाम तक लाेग हाेलिका का पूजन कर उस पर कंडे से बने हार चढ़ाएंगे। हुरियारे देर रात विधिविधान से हाेलिका का दहन करेंगे। दूसरे दिन रंग व गुलाल से हाेली खेलेंगे।
पर्व के पहले पुलिस ने एेसे सभी माेहल्ले व गलियाें की सूची तैयार की है, जहां पर हाेलिका दहन हाेगा। सूची के अनुसार काेतवाली थाना क्षेत्र में 84, माेघट थाना क्षेत्र में 55 व पदमनगर थाना क्षेत्र में 41 स्थानाें पर हाेली जलाई जाएगी। हाेली के दाे दिन पहले बाजार में खरीदाराें की भीड़ रही। दुकानाें में देसी पिचकारियां ही नजर अाई। चाइना की पिचकारियां नहीं थीं। व्यापारी नितिश बजाज ने बताया हाेली का बाजार ठीकठाक है। काेराेना वायरस का बाजार पर काेई प्रभाव नहीं है। लाेग बच्चाें के साथ दुकानाें पर पहुंचकर पिचकारी, रंग, गुलाल की खरीदारी कर रहे हैं।