पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली और रंगपंचमी पर बंद रहेगा हनुवंतिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीड | पर्यटन निगम ने जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल हनुवंतिया को होली व रंगपंचमी पर बंद रखने का निर्णय लिया है। पिछले सालों में भी निगम ने केंद्र को हुड़दंगियों से बचाने के लिए बंद रखा था। 7 फरवरी को चौथा जल महोत्सव समापन होने के बाद पर्यटकों की संख्या भी तेजी से घटी है। फिलहाल रोजाना 50-60 पर्यटक ही यहां पहुंच रहे हैं। रविवार को अवकाश व महिला दिवस होने से करीब 200 पर्यटक पहंुचे। केंद्र में प्रवेश शुल्क लगने और केंटीन में खान-पान की वस्तुएं महंगी (टैक्स सहित) होने से पर्यटक निराश हैं। केंद्र प्रबंधक दिनेश शर्मा ने बताया होली व रंगपंचमी पर युवा अकसर हुड़दंग व मस्ती करते हैं। इसे देखते हुए निगम साल में दो दिन (होली व रंगपंचमी) पर केंद्र बंद रखता है। पर्यटकों की कम संख्या पर उन्होंने कहा बच्चों की परीक्षाएं चल रही हैं। इसलिए स्वाभाविक रूप से इन दिनों पर्यटक कम हो जाते हैं।
खबरें और भी हैं...