पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Indore News Mp News Hariom Of The City Became The Fourth All India Topper Of The Gate In The Second Attempt

दूसरे अटेम्प्ट में गेट के चौथे ऑल इंडिया टॉपर बने शहर के हरिओम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) परीक्षा 2020 में शहर के हरिओम चौधरी ने ऑल इंडिया रैंक 4 हासिल की। यह उनका दूसरा अटेम्प्ट था। इसमें उन्हें 83.33 प्रतिशत मार्क्स मिले। हरिओम ने बताया कि इस पोजिशन को हासिल करने के लिए मैंने सोशल मीडिया, मूवी और पार्टी से पूरी तरह दूरी बना ली थी। दोस्तों से भी बहुत कम मिलना होता था, लेकिन उन्होंने हमेशा मुझे सपोर्ट किया। एग्ज़ाम के लिए रोज़ाना 8 से 9 घंटे पढ़ाई की। वे बताते हैं कि पहले अटेम्प्ट के बाद मॉरल बहुत डाउन हो गया था, लेकिन परिवार वालों ने मेरा हौसला बढ़ाया। मुझे दोबारा एग्ज़ाम देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस पर मैंने जॉब न करते हुए फिर से एग्ज़ाम फॉर्म भरा।
खबरें और भी हैं...