पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Harshit Kaushik39s Double Performance Won Rain Star Defeated Air India

हर्षित कौशिक के दोहरे प्रदर्शन से रैन स्टार जीता, एयर इंडिया को हराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्पोर्ट्स रिपोर्टर . भोपाल

रैन स्टार ने एयर इंडिया को छह विकेट से हराकर पहले फेथ कप डे/नाइट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की है। फेथ ग्राउंड पर गुरुवार को खेले गए इस मुकाबले में एयर इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में मात्र 114 पर सिमट गई। उसकी ओर से अमय सोमन 19, जयदीप और रूद्र 18-18 तथा नमन ओझा 16 रन बना पाए। अजय धार्निया और सुनील दलाल ने 3-3 विकेट लिए। हर्षित ने दो विकेट झटके। जवाब में रैन स्टार ने जरूरी रन 15.2 ओवर में चार विकेट पर बना लिए। इसमें प्रिंस यादव ने 44 और हर्षित कौशिक ने 38 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज भारत शर्मा 19 रनों का योगदान दे पाए। हर्षित कौशिक को दोहरे प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

खबरें और भी हैं...