पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pandhana News Mp News Havan At Home Corona Virus Will Not Come Sugna Didi

घर में हवन करें, कोरोना वायरस नहीं आएगा- सुगना दीदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक समय था जब प्रत्येक घर में यज्ञ-हवन किए जाते थे। महिलाएं शाम को कंडे पर तेल की धूनी भी देती थीं। हवन के धुएं से घर में कोई बीमारी या वायरस प्रवेश नहीं कर सकते। हमने अब तक नहीं सुना की पुराने समय कोई महामारी नहीं फैली हो। आज भारत सहित विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। लोग डरे हुए हैं। मेरा आग्रह है कि घर में नियमित रूप से हवन करें। ज्यादा नहीं तो 5 से 11 आहूति ही दें। इससे वायरस से बचा जा सकता है।

नगर के स्मार्ट सिटी मे चल रही भागवत कथा में साध्वी सुगना दीदी ने श्रोताओं को कोरोना वायरस से बचने के यह उपाय बताए। उन्होंने कहा वायु शुद्ध होगी तो मनुष्य स्वस्थ रहेगा। वायु को शुद्ध करने का एक ही उपाय है यज्ञ। यज्ञ में डाले गए पदार्थ कभी नष्ट नही हो। यह विज्ञान ने भी सिद्ध किया है। इन पदार्थों का स्वरूप बदलता रहता है। अग्नि में जो भी सुगंधित, पौष्टिक तथा वायु शुद्ध करने वाले पदार्थ डाले जाते है वह 1700 गुना बढ़ाकर वापस शुद्ध वायु के रूप में मनुष्य को प्रदान करते हैं।

खांसते-छींकते समय मुंह पर रुमाल ढंकने की दी सीख

उन्होंने श्रोताओं को साबुन से हाथ धोने, खांसते-छींकते समय मुंह पर रुमाल ढंकने की सीख भी दी। कथा में सुगना दीदी ने नारायण अवतार, वाराह अवतार, ऋषभ अवतार, विधुर मैत्री सहित अन्य दृष्टांतों का वर्णन किया। उन्होंने कहा वेद व्यास जी द्वारा रचित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुकदेवजी ने राजा परीक्षित को मात्र सात दिन में सुना कर उन्हें सद्गति प्रदान की। कलियुग में भागवत कथा श्रवण मानव कल्याण का सर्वोत्तम उपाय है। शनिवार को रंग पंचमी होने से कथा पंडाल में ब्रज की होली खेली गई।

स्मार्ट सिटी में चल रही भागवत कथा में शनिवार को ब्रज की होली खेली गई।
खबरें और भी हैं...