पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Health On Behalf Of Being Mindful To Discuss On 16 March

बीइंग माइंडफुल की ओर से स्वास्थ्य पर चर्चा 16 मार्च को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनएलआईयू में दो दिनी सिम्पोजियम आज से

सिटी रिपोर्टर| राष्ट्रीय विवि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) कैंपस में 14 और 15 मार्च को इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से दूसरे संवैधानिक विवि सिम्पोजियम का आयोजन किया जा रहा है। सिम्पोजियम के पहले दिन भारत में समकालीन संवैधानिक कानूनी मुद्दे विषय पर स्टूडेंट्स पेपर प्रेजेंट करेंगे। जिसमें अलग-अलग 12 टीमें शामिल हाेंगी। दूसरे दिन एनएलआईयू के वाइस चांसलर प्रो. वी. विजय कुमार अपने विचार व्यक्त करेंगे।

सिटी रिपोर्टर|बीइंग माइंडफुल संस्था की ओर से 16 मार्च को स्वास्थ्य पर चर्चा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मासिक धर्म का महत्व, इससे जुड़ी भ्रांतियां, स्वास्थ्य आदि पर चर्चा होगी। इस आयोजन में मुख्य वक्ता बेंगलुरू की सिनु जोसेफ होंगी। दूसरे वक्ता वैद्य शैलेष एन. मानकर आयुर्वेद चिकित्सक रहेंगे। आयोजन की मुख्य अतिथि डॉ. नीलकमल कपूर होंगी। यह कार्यशाला दोपहर 2 बजे से एसवी पॉलिटेक्निक में होगी।
खबरें और भी हैं...