पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिजली 5% महंगी करने काे लेकर सुनवाई 17 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंदौर | अगले वित्तीय वर्ष (2020-21) में बिजली पांच फीसदी महंगी करने का प्रस्ताव लेकर बिजली नियामक आयोग का दल 17 मार्च को इंदौर आएगा। इस बार भी अायाेग काे करीब 40 आपत्तियां मिली हैं। लिखित आपत्तियाें के साथ शिकायतकर्ता को मौखिक रूप से भी अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। आयोग के सदस्य मुकुल धारीवाल अाैर शशिभूषण पाठक 17 मार्च की सुबह 11 बजे से देवी अहिल्या विवि के खंडवा रोड स्थित सभागार में जनसुनवाई करेंगे। बिजली महंगी करने काे लेकर प्रदेश की तीनों वितरण कंपनी की ओर से पाॅवर मैनेजमेंट कंपनी ने आयोग के समक्ष याचिका दायर की थी। खास बात यह भी है कि बिजली मंत्री प्रियव्रत्त सिंह अलग-अलग मंचों से घोषणा कर चुके हैं कि इस दफा बिजली की दर नहीं बढ़ने दी जाएगी। इस बात की भी संभावना है कि आयोग पांच फीसदी से कम वृद्धि कर सकता है। घरेलू बिजली के स्लैब भी बदले जा सकते हैं।
खबरें और भी हैं...