- Hindi News
- National
- Khandwa News Mp News Hearing On The Petitions Of The Power Company To Be Held On 17
17 को होगी बिजली कंपनी की याचिकाओं पर सुनवाई
खंडवा | मप्र पावर मैनेजमेंट कंपनी और तीनों विद्युत वितरण कम्पनियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 की वार्षिक राजस्व आवश्यकता तथा खुदरा विद्युत दरें निर्धारित करने के लिए मप्र विद्युत नियामक आयोग को याचिका प्रस्तुत की गई है। आयोग द्वारा याचिका पर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की सुनवाई इंदौर स्थित देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सभागार में 17 मार्च 2020 को सुबह 11 बजे से की जाएगी।