- Hindi News
- National
- Omkareshwar News Mp News Heli In Mahakal 201 Candles And Holika Made Of Peepal Mango Sycamore Sticks
महाकाल में हाेली : 201 कंडाें और पीपल, आम, गूलर की लकड़ियाें से बनी होलिका का दहन
उज्जैन | महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को सांध्य आरती के बाद परिसर में 201 कंडों और पीपल, आम, गूलर की सूखी लकड़ियों से तैयार होलिका का दहन किया। सांध्य आरती में पुजारियों ने भगवान महाकाल को गुलाल लगाया। इसके बाद भक्तों पर गुलाल उड़ाया। यह गुलाल वन विभाग द्वारा तैयार हर्बल गुलाल है। सांध्य आरती के बाद मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा व अन्य ने ओंकारेश्वर मंदिर के सामने सजाई होलिका का पूजन किया। वैदिक मंत्रों के बीच होलिका का दहन किया। -अशोक मालवीय