पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhopal News Mp News Hello I Am Speaking To Bhopal Police Your House Is Safe

हैलो...मैं भोपाल पुलिस से बोल रहा हूं, आपका मकान सुरक्षित है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हैलो...मैं भोपाल पुलिस से बोल रहा हूं। आपके मकान के बाहर खड़ा हूं, उसे चैक भी कर लिया है। आपका मकान सुरक्षित है। इन दिनों भोपाल पुलिस सूने मकानों के बाहर खड़ी होकर कुछ इसी अंदाज में मकान मालिक को कॉल कर रही है। ये कॉल उन्हीं लोगों को किए जा रहे हैं, जिन्होंने सूना मकान छोड़ने से पहले भोपाल पुलिस की नई वेबसाइट पर इसकी जानकारी अपडेट की है। पुलिस उन लोगों के घर भी पहुंच रही है, जो बुजुर्ग दंपती हैं। बीती 28 फरवरी को डीआईजी इरशाद वली ने भोपाल पुलिस की अपडेट वेबसाइट लॉन्च की थी। इन 10 दिनों में इस वेबसाइट पर 20 बुजुर्गों और 21 मकान मालिकों ने अपने सूने मकान की जानकारी अपडेट की है। दैनिक भास्कर ने ऐसे ही कुछ लोगों से बात की तो सामने आया कि भोपाल पुलिस की टीम सूने मकानों का ख्याल रख रही है। बुजुर्गों के घर पहुंचकर भी पुलिस मिल रही है।

पुलिस ऐसी भी होती है...!

शिवकुमार चौधरी, ए-सेक्टर शाहपुरा

अतिथि की भी जानकारी साझा करें: वेबसाइट के माध्यम से होटल में ठहरने वाले मेहमानों की जानकारी भी पुलिस को दी जा सकती है। यदि होटल, लॉज में ठहरने कोई व्यक्ति आया है तो उसका भी फॉर्म इस वेबसाइट के जरिए भरा जा सकता है। इससे पुलिस व होटल संचालक को सहूलियत होगी।

bhopalpolice.com

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

वेबसाइट के होम पेज पर बाएं तरफ सिटीजन सर्विसेस में नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाएं हैं। इसमें ही खाली मकान की सूचना का फॉर्म है। इसे ओपन करके नाम, मोबाइल नंबर, घर का पता, इलाका, संबंधित थाना, घर से जाने की व वापस आने की तारीख और लैंडमार्क की जानकारी भरनी है। फॉर्म के साथ घर की फोटो भी अपलोड करनी है। इस वेबसाइट पर सामान व मोबाइल गुमने या वाहन चोरी की शिकायत भी की जा सकती है।

रोज एक टीम घर आती है

- हरिशंकर मिश्रा, रिटायर्ड शिक्षक

लोग खुश हैं...क्योंकि पुलिस हर पल उनके साथ है

शाहपुरा थाने का स्टाफ बुजुर्ग की जानकारी लेते हुए।
खबरें और भी हैं...