पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेनोपॉज की दिक्कतें दूर करने में मददगार टिप्स

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोटापा, मूत्र असंयम, हार्मोनल इंबैलेंस, अनिद्रा, डिप्रेशन, बी.पी जैसी समस्याएं दूर करने के लिए रोज एक्सरसाइज करें। व्यायाम के अलावा योगासन करके भी आप इस दौरान होने वाली तकलीफों से दूर रह सकती हैं। मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से फायदा होगा।

अपनी सुंदरता का ख्याल रखें। अगर बाल सफेद हो रहे हैं तो प्राकृतिक तरीकों जैसे हिना से बालों को कलर करें। सेहतमंद त्वचा के लिए क्लींजिंग, टोनिंग, मॉइश्चुराइजिंग को अपनी जिंदगी का अहम रुटीन बनाएं। महीने में कम से कम एक बार किसी भी नेचुरल प्रोडक्ट से फेशियल करवाएं। बॉडी मसाज भी आपके लिए फायदेमंद होगा।

हॉट फ्लैशेस मेनोपॉज और प्रीमेनोपॉज का एक सामान्य लक्षण है जिसमे महिलाओं को अत्यंत पसीना आने लगता है और उनकी दिल की धड़कन तेज हो जाती है। हॉट फ्लैशेस को शांत करने के लिए ठंडी तासीर के फल और सब्जी के अलावा अश्वगंधा लें। त्रिफला का चूर्ण या शतावरी को ठंडे दूध के साथ लेना भी फायदेमंद है।

आपका आहार मेनोपॉज की समस्या दूर करने में खास भूमिका निभाता है। घर का पका पौष्टिक आहार, दूध और दूध से बने पदार्थ, साबुत दालें, अनाज, प्रोटीन भरपूर मात्रा में लें। सलाद, कच्ची सब्जियां और फल आपकी डाइट का सबसे खास हिस्सा होना चाहिए। देसी घी, फाइटोएस्ट्रोजन और गुड फैट्स से भरपूर अलसी, फिश, अखरोट, बादाम और ब्रोकली को अपने खाने में शामिल करें। आपके लिए ड्राई फ्रूट्स खाना भी फायदेमंद है।

मेनोपॉज में होने वाली तकलीफें जैसे ड्राय स्किन, पेट फूलना, सूजन आना, कब्ज, एसिडिटी आदि के लिए जीरे धनिया का पानी रामबाण होता है। जो हॉट फ्लैशेस को भी कम करता है। हींग और अजवाइन का अपने खाने में अधिक इस्तेमाल करें तो बेहतर है।

चा लीस से 50 की उम्र में मोनोपॉज की वजह से हार्मोन असंतुलित होने लगते हैं। इस वजह से मूड खराब होना, नींद न आना, कमजोरी, मोटापा, मूत्र असंयम, शुष्क बाल, हॉट फ्लैशेज जैसी समस्याएं हो सकती हैं। अपने डेली रुटीन में कुछ बदलाव करके इन समस्याओं से बचा जा सकता है।


Expert**

बिंदिया खर्ब

ब्यूटी व फिटनेस एक्सपर्ट

health update
खबरें और भी हैं...