- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Here Bhajans Satsang And Bhandara Canceled Due To Corona Virus
इधर... कोरोना वायरस के कारण भजन, सत्संग और भंडारा निरस्त
इंदौर| स्वामी प्रीतमदास आश्रम खंडवा रोड पर शनिवार को होने वाला भजन-सत्संग व भंडारे का आयोजन कोरोना वायरस के कारण निरस्त किया गया है। स्वामी प्रीतमदास गोविंदराम पारमार्थिक संस्थान इंदौर के को-ऑर्डिनेटर गिरीश वाधवानी व सचिव भगवानदास कटारिया ने बताया यह निर्णय संस्था की कार्यकारिणी की मीटिंग में लिया गया।
सम्मान समारोह स्थगित- उधर, सिंधु संस्कृति परिषद इंदौर व सिंधी साहित्य अकादमी भोपाल द्वारा 29 मार्च को माई मंगेशकर सभागृह में होने वाला सिंधी हास्य नाटक, संगीत व सम्मान समारोह कोरोना वायरस के कारण अप्रैल माह तक के लिए स्थगित किया गया है। यह जानकारी समाज के प्रकाश पारवानी ने दी।