- Hindi News
- National
- Indore News Mp News Here Indore Dubai Flight Canceled From March 16 To April 27 In Anticipation Of Corona
इधर... कोरोना की आशंका में इंदौर-दुबई फ्लाइट 16 मार्च से 27 अप्रैल तक निरस्त
कोरोना की आशंका में सिनेमाघर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।
इटली से आए नंदानगर के युवक की रिपोर्ट नेगेटिव, बाली से लाैटी महू की युवती संदिग्ध
तीन दिन पहले इटली से आए नंदानगर क्षेत्र के एक छात्र की भी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं मलेशिया से आए व्यक्ति की जांच रिपोर्ट अभी आना बाकी है। शुक्रवार को हांगकांग के बाली से आई 24 साल की युवती को भी जांच के दायरे में लिया है। उसकी रिपोर्ट अब भेजी जाएगी। शनिवार को ही दुबई से इंदौर आई फ्लाइट में कुल 97 यात्री आए, उन सबकी जांच में भी वे सामान्य पाए गए। इनके साथ 6 क्रू मेंबर की भी जांच की गई। 17 में से 15 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है वहीं बाली से आई युवती और मलेशिया से आए व्यक्ति की रिपोर्ट अभी पेंडिंग है।
इंदौर | एयर इंडिया के स्टेशन मैनेजर विकासचंद्र शाह के अनुसार एयरलाइंस के नए शेड्यूल में प्रति सोमवार चलने वाली इंदौर-दुबई फ्लाइट को 16 मार्च से 27 अप्रैल तक अौर प्रति मंगलवार चलने वाली दुबई-इंदौर फ्लाइट को 17 मार्च से 28 अप्रैल तक निरस्त किया है। कोरोना की आशंका में शेड्यूल बदला गया है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन के मप्र-छग के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन के अनुसार, कोरोना वायरस के कारण इंटरनेशनल बुकिंग 60 फीसदी तक घट गई थी। दुबई फ्लाइट में भी बुकिंग काफी कम हो गई थी। जिन लोगों के टूर थे, उन्होंने भी कैंसिल कर दिए थे। एयरइंडिया ने 16 मार्च से 27 अप्रैल तक दिल्ली-इंदौर अौर 18 मार्च से 29 अप्रैल तक इंदौर-दिल्ली की एक फ्लाइट भी निरस्त की है। दुबई फ्लाइट के निरस्त होने के कारण एयरइंडिया ने एेसा किया क्योंकि दिल्ली से इंदौर आकर फ्लाइट दुबई जाती है।