इधर ... 25 से ज्यादा महिलाओं का किया सम्मान
इंदौर|अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जागोरी (महिलाएं अब जागो) का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 25 से ज्यादा महिलाओं का सम्मान किया गया। आयोजक संस्था विधि सेवा संकल्प की संरक्षक अर्चना जायसवाल ने बताया संस्था ने महिलाओं को शिक्षित करने, बीमार महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा देने व यातायात सुधार में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। इस्काॅन के महामन दास, डॉ. साधना बांझल, आशा खादीवाल आदि ने कृष्णा गुप्ता, सरिता काला, रशिका नीमा, प्रियंका अलावा, शीला पोरवाल आदि का सम्मान किया।