- Hindi News
- National
- Bhopal News Mp News Hi Handsome Gives The Message Of Staying Young In Old Age To Be Staged On March 22
हाय हैंडसम देता है बुढ़ापे में युवा रहने का संदेश, 22 मार्च को होगा मंचन
रंगमंचीय आयोजन
ये है कहानी
हाय हैंडसम बुढ़ापे के अकेलेपन में जीने की राह तलाशता एक नाटक है। हर इंसान को जीने के लिए एक ही जीवन मिला है, ऐसे में हर इंसान को अधिकार है कि पूरी शिद्दत के साथ इसे भरपूर जीने का हर संभव और उचित प्रय| करे। अब जवानी में बूढ़े हो जाने का नहीं बुढ़ापे में जवान बने रहने का समय है। उम्र का संबंध सिर्फ शरीर से नहीं मन से भी है या शायद मन से ही है। इस गंभीर समस्या पर सोचने विचारने को उकसाता और आईना दिखाता है यह नाटक।
युवावस्था में तो हर कोर्इ युवा रहता है, बुढ़ापे में भी युवाओं सा रहें तो जीवन निरस नहीं होगा। जीवन एक बार मिलता है, जिसे भरपूर जीने का प्रयास करें। यही संदेश देता है नाटक हाय हैंडसम। जिसकी रिहर्सल इन दिनों फ्लाइंग फैरीज संस्था की नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में की जा रही है। 60 दिवसीय नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला में तैयार किए जा रहे इस नाटक का लेखन जयवर्धन ने किया है, जिसे युवा रंगकर्मी आजम खान निर्देशित कर रहे हैं। बुधवार को कलाकारों ने इसके अंतिम दृश्य की रिहर्सल की। इसका मंचन 22 मार्च को शहीद भवन में किया जाएगा। यह नाटक की पहली प्रस्तुति होगी, जिसमें दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रहेगा। कार्यशाला में प्रतिभागियों को रंगमंच से जुड़ी जानकारी सहित विभिन्न बारीकियां सिखाई जा रही है।